उत्तर प्रदेश में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार. योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बीजेपी अगले साल होने विधानसभा चुनाव से पहले जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश करेगी. जानकारी के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 8 मंत्री शपथ लेंगे. जिसमें 6 नए चेहरे होंगे जबकि दो राज्य मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे.