सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है.