NEET पेपर लीक मामले में CBI ने पुणे से मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीवी कुलकर्णी लातुर के दयानंद कॉलेज में कैमेस्ट्री का लेक्च्रार था जो NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा था. इस व्यक्ति ने पुणे में कुछ छात्रों को अपने घर पर इकट्ठा करके क्लास ली थी. इस दौरान उसने छात्रों को सवाल बताकक विकल्प दिए और सही उत्तर बोलकर लिखवाए जो हू ब हू NEET पेपर के वास्तविक प्रश्नों से मेल खा रहे थे.