कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव की अटकलों के बीच दिल्ली में आज एक बड़ी और अहम बैठक हो रही है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और सीएम पद के कथित दावेदार डीके शिवकुमार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे के आवास पर बैठक होगी. इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. इधर ट्विशा केस में सीबीआई ने जांच संभाल ली है, टीम आज भोपल भी पहुंच गई है.