राजस्थान की मशहूर साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की वजह का खुलासा हो गया है. इम मामले में जोधपुर पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की रिपोर्ट आने के बाद मैडिकल एक्सपर्ट्स से चर्चा कर मौत का खुलासा किया. रिपोर्ट के मुताबिक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की वजह कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट बताई गई. यानी दिल की धड़कनों और सांस की क्रिया के रुकने से हुई मौत.