अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है और पूरा मध्य-पूर्व 24 घंटे में तेल-गैस युद्ध से जल उठा है. क्या ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध पूरे मध्य-पूर्व के तेल और गैस के भंडार को खाक कर देगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि मध्य-पूर्व में दुनिया के सबसे बड़े तेल और गैस के ठिकानों पर बारूदी वार हुआ है और वहां आग भड़क उठी है.