बिहार से बंगाल तक इस समय राजनीतिक हलचल तेज है. कल बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है. और 9 मई को बंगाल की बारी है. बंगाल में नई सरकार की शपथग्रहण की तैयारी है. इस बुलेटिन में बंगाल और बिहार से जु़ड़ीं सभी खबरें होगीं विस्तार से होंगी. बंगाल में चुनावी हिंसा का पुराना इतिहास रहा है, ऐसा लगता है कि चुनावी हिंसा बंगाल की नियति में है? जीत चाहे टीएमसी की हो या बीजेपी हिंसा नहीं रुक रही है. बंगाल में बीजेपी की महाविजय के बाद टीएमसी दफ्तरों पर हमले हो रहे है, आगजनी की हो रही है. आरोप बीजेपी पर लग रहे हैं कि उसके कार्यकर्ता हिंसा कर रहे हैं. लेकिन बीजपी कह रही है कि अगर किसी के हाथ में पार्टी का झंडा है तो इसका मतलब ये नहीं वो हमारा कार्यकर्ता है. इस बीच कोलकाता पुलिस की पीसी हुई है. पश्चिम बंगाल में अब तक चुनावी हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है. कोलकाता के बेलेघाट, बीरभूम में नानूर और उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं.