जब बंगाल में 6 दिन बाद पहले चरण का मतदान होना है तो आज दिल्ली पर सबकी नजर लगी रही. क्योंकि देश की संसद में आज तैंतीस फीसदी महिला आरक्षण को 2029 से लागू करने वाले तीन बिलों को पेश करके चर्चा शुरु होती है. लोकसभा में ये चर्चा अभी जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मिलकर पहले ही दिन विपक्ष की तरफ से सवालों के बाउंसर पर जवाबों की तेज पारी खेली है. खासकर दक्षिण के राज्यों की हिस्सेदारी घटने और पिछड़े-दलित महिला के आरक्षण को लेकर विपक्ष के सवालों पर मोदी-शाह ने हर भ्रम को दूर करना चाहा है. आज की बहस में अब तक के सियासी युद्ध से एक एक करके आपको हम खबरदार करेंगे.