लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. एक बेटे ने पहले अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या की और फिर शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भर दिया. इससे पहले कि वह शव को ठिकाने लगा पाता, पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस घटना ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर एक बेटा अपने पिता के साथ इतना अमानवीय व्यवहार क्यों करता है.