बंगाल में आज चुनाव प्रचार थम गया. दूसरे चरण में फाइनल 142 सीटों पर वोटिंग से पहले बंगाल के इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा दांव चला है. उन्होंने ऐलान किया कि 4 मई के बाद बीजेपी सीएम के शपथ में वो बंगाल आएंगे. प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बीच ममता बनर्जी को 2011 से चली आ रही अपनी चुनावी सफलता को बचाए रखने की चुनौती है. अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था को TMC, दिल्ली की दखल मान रही है. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि चुनाव के 2 महीने बाद तक CRPF बंगाल में रहेगी. इस बीच आज हुगली में TMC, और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें TMC सांसद मिताली बाग की कार का शीशा टूटा. TMC ने इसके लिए बीजेपी पर उंगली उठायी है. उधर ममता बनर्जी को भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी हराने का दम भर रहे हैं, जबकि ममता का आरोप है कि वहां पैसे बांटे जा रहे हैं. सवाल है कि क्या बीजेपी के इस जोर से ममता बनर्जी अपना 2021 वाला प्रदर्शन दोहरा पाएंगी ? क्या बंगाल में सुरक्षाबलों और चुनाव आयोग की सख्ती से वहां माहौल बदला हुआ है ?