अहमदाबाद नगर निगम के चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं. इस चुनाव के बीच, बेहरामपुरा वार्ड के कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेहरामपुरा वार्ड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. पूर्व पार्षद तस्लीम आलम तिरमिजी पर फर्जी किसान बनकर अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदने का आरोप है. अब चुनाव के बीच 26 साल पुराने इस केस में गिरफ्तारी को लेकर सियासत पर भी गर्मा गई है. देखें गुजरात आजतक.