ईरान-अमेरिका युद्ध में बीते 24 घंटे में जो बयान ईरान और अमेरिका की तरफ से आए हैं, उन बयानों के संकेतों को डिकोड करें तो चंद घंटे के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप युद्धविराम का एलान कर सकते हैं. संभव है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ हमलों पर ब्रेक लगा दें, वो भी छह अप्रैल को खत्म होने वाली अपनी डेडलाइन से पहले. ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप यूटर्न का मन बना चुके हैं, मतलब ईरान की बारूदी शक्ति ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश को झुकने के लिए मजबूर कर दिया. आखिर ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़कर कई मोर्चे पर ट्रंप कैसे घिर गए.