आज सबसे पहले आपको नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी से पूछे गए सवाल की नीयत पर उठ रहे गंभीर सवालों के बारे में बताएंगे. नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक विदेशी महिला पत्रकार ने सवाल ना लेने पर हंगामा खड़ा कर दिया. देखते ही देखते भारत में तमाम नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया और उनके फॉलोअर्स रातों-रात 800 से 32 हज़ार पार कर गए.