लगभग एक महीने पहले जबरन ईरान पर युद्ध थोपने वाले ट्रंप... अब बारूद की जगह.. 'सीजफायर' बेच रहे हैं. कभी 5 दिन का सीजफायर... तो कभी 10 दिन का सीजफायर! कोई सीजफायर लेना भी नहीं चाह रहा तब भी उसे जबरन 'सीजफायर' थमा दे रहे हैं. और कह रहे हैं कि बड़ी जबरदस्त बातचीत चल रही है ईरान से.. और वो समझदार लोग हैं.. अच्छा मोलभाव कर रहे हैं. और अगली ही लाइन में कहते हैं कि ईरान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा है...! जबकि ईरान कह रहा है कि ना उसकी ट्रंप से कोई बातचीत चल रही है.