ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में बातचीत से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से सनसनी मच गई है. ट्रंप ने कहा कि ईरान इसलिए जिंदा है ताकि वो बात कर सके. हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने ईरान को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि तेहरान अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल कर वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर दबाव बनाकर ‘शॉर्ट टर्म एक्सटॉर्शन’ कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है और वह केवल बातचीत करने की स्थिति में ही सुरक्षित है.