'तुम काले हो, मुझे कोई अच्छा-सा लड़का डिजर्व करता है', ननद ने बताया 'कातिल' भाभी का सच, 1 लाख देकर मिटाया सुहाग

मध्य प्रदेश के धार जिले में पत्नी ने अपने सुहाग को रास्ते से हटाने के लिए न सिर्फ अपने प्रेमी का साथ लिया, बल्कि कसाई की तरह पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी. इस देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है.

Advertisement
अवैध संबंधों के चलते प्रियंका ने उजाड़ा घर.(Photo:ITG) अवैध संबंधों के चलते प्रियंका ने उजाड़ा घर.(Photo:ITG)

छोटू शास्‍त्री

  • धार,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

MP News: धार जिले के चर्चित देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड खुलासे के बाद अब मृतक के परिजनों का दर्द छलक उठा है. आरोपी पत्नी प्रियंका की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां लक्ष्मी बाई और बहन ज्योति ने बताया कि कैसे घर के अंदर एक 'शीत युद्ध' चल रहा था, जिसका अंत एक खौफनाक हत्या के रूप में हुआ.

मृतक की बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका अपने पति देवकृष्ण (ज्योति के भाई) को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. वह अक्सर कहती थी, "तुम काले हो, तुम मुझे डिजर्व नहीं करते. मेरे लायक तो कोई अच्छा सा लड़का होना चाहिए. तुम मुझे खुश नहीं रख पा रहे हो, मुझे तलाक दे दो."

Advertisement

ज्योति का आरोप है कि प्रियंका को जबरदस्ती ससुराल में रखा गया था. वह घर में किसी से सीधी बात नहीं करती थी और भाई के करीब आने पर चिड़चिड़ करती थी.

4 साल से चल रहा था अफेयर
परिजनों ने चौंकाने वाला दावा किया है कि प्रियंका का साल 2020 से एक अफेयर चल रहा था. बहन ज्योति के अनुसार, जब प्रियंका ससुराल में होती थी, तब उसका प्रेमी हर 3-4 दिन में गांव के चक्कर लगाता था और प्रियंका खिड़की पर खड़ी होकर उसे देखती रहती थी. मोबाइल पर घंटों बात करना और विरोध करने पर झगड़ना उसकी दिनचर्या बन गई थी.

'बहू को मिले फांसी की सजा'
मृतक की बुजुर्ग मां लक्ष्मी बाई ने रोते हुए बताया कि प्रियंका शादी के बाद से ही चैन से नहीं रहने देती थी. वह कहती हैं, "बहू 4 दिन यहां रहती थी तो 15 दिन मायके. पहले भी हाथापाई की थी और 3 साल मायके बैठी रही. समाज के लोग उसे समझाकर वापस लाए, लेकिन वह नहीं सुधरी. मेरी बहू ने ही मेरे बेटे की जान ली है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए." देखें VIDEO:- 

Advertisement

1 लाख की सुपारी और खूनी साजिश
जांच में सामने आया कि प्रियंका और कमलेश के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देवकृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए कमलेश ने अपने दोस्त सुरेंद्र को 1 लाख रुपये की सुपारी दी. रात में जब देवकृष्ण सो रहा था, सुरेंद्र घर में दाखिल हुआ और सोते हुए देवकृष्ण पर घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रियंका ने खुद को दूसरे कमरे में बंधक जैसा दिखाया और घर के जेवर खुद ही छिपा दिए ताकि मामला 'लूट' का लगे.

यह भी पढ़ें: पति का मर्डर और फर्जी का रोना-धोना...खुद के हाथ पांव बांधे और बोली लूट हुई थी

एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में जब साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच की, तो घटनास्थल पर कोई बाहरी व्यक्ति के जबरन घुसने के निशान नहीं मिले. कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रियंका टूट गई और उसने पूरी हकीकत बयां कर दी.

देवकृष्ण स्वीकार नहीं

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि देवकृष्ण और प्रियंका का विवाह महज 15 वर्ष की आयु में बाल विवाह कर दिया गया था. सालों तक वे अलग-अलग रहे, लेकिन जब 21 साल की उम्र होने पर उन्हें साथ रहने को कहा गया, तो प्रियंका राजी नहीं थी. वह कमलेश से प्यार करती थी और देवकृष्ण को अपना पति स्वीकार नहीं कर पा रही थी. देखें VIDEO:-  

Advertisement

पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. 'लूट' का बताया गया सारा सामान प्रियंका के घर से ही बरामद कर लिया गया है. फिलहाल सुपारी किलर सुरेंद्र अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement