पति का मर्डर और फर्जी का रोना-धोना...खुद के हाथ पांव बांधे और बोली लूट हुई थी

धार जिले में पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया. घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने 36 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है.

Advertisement
 प्रेमी संग मिलकर किया पति का मर्डर (Photo: itg) प्रेमी संग मिलकर किया पति का मर्डर (Photo: itg)

छोटू शास्‍त्री

  • धार,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

कभी सात फेरे लेकर साथ निभाने की कसमें खाने वाला रिश्ता, एक खौफनाक साजिश में बदल जाएगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा. मध्यप्रदेश में धार जिले के एक छोटे से गांव में पत्नी ने ही अपने पति की मौत की कहानी लिख दी, जिसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी.

Advertisement

प्रेमी के साथ मिलकर मर्डर

धार जिले के गोंदी खेड़ा चारण गांव में हुई इस हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका ने अपने पति देवकृष्ण पुरोहित से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी.

एक लाख रुपये की सुपारी और लूट का नाटक

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. वैज्ञानिक साक्ष्यों और सख्त पूछताछ के बाद प्रियंका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी सुरेंद्र की तलाश में जुटी हुई है.

15 साल की उम्र में हो गयी थी शादी

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के अनुसार, प्रियंका की शादी महज 15 साल की उम्र में हुई थी. बाल विवाह के कारण दोनों अलग-अलग अपने परिवारों के साथ रहते थे. 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद प्रियंका को पति के साथ रहने के लिए कहा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी दौरान उसका प्रेम संबंध कमलेश से हो गया, जो आगे चलकर इस खौफनाक वारदात की वजह बना.

Advertisement

लोगों के जुटने पर रोने- धोने का नाटक

घटना की रात देवकृष्ण और प्रियंका घर में सो रहे थे. उसी दौरान सुरेंद्र ने घर में घुसकर सोते हुए देवकृष्ण के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए प्रियंका को बांधकर दूसरे कमरे में छोड़ दिया गया और कुछ समय बाद उसे शोर मचाने के लिए कहा गया. लोगों के जुटने पर प्रियंका ने रोने- धोने का नाटक शुरू कर दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद गहन पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया. पुलिस ने महज 36 घंटे में प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया.
 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement