चर्च में जुटी थी भीड़... ग्रामीण इलाके से पहुंचे थे लोग, तभी आ गए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फिर...

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है यहां पर लोगों को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. वहीं, चर्च के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम चर्च के लोगों और हिंदू संगठनों के लोगों को लेकर थाने पहुंची. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 11 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्च के अंदर लोगोंं के जुटने के बाद जमकर हंगामा मचा. बताया गया कि भारी संख्या में लोग चर्च में पहुंच रहे थे. इलाके के लोगों ने उन लोगों नाम से पूछे तो ज्यादातर लोग हिंदू थे. लोगों ने इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को दी. इसके बाद हिंदू संगठन के लोग चर्च पहुंचे. उनका आरोपी है कि चर्च में लोगों का इकठ्ठा करके उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. कई लोगों के हाथ में हनुमान चालीसा और बाइबिल थी. वह लोग हिंदू लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले आई.

Advertisement

दरअसल, शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र कबीट खेड़ी स्थित मां शारदा कॉलोनी में चर्च है. इलाके के रहने वाले लोगों के का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोग यहां आए थे और चर्च का रास्ता पूछ रहे थे. जब हम लोगों ने उनका ना पूछा तो सभी लोग हिंदू पाए गए. सभी चर्च में अंदर चले गए. 

ग्रामीण इलाकों से पहुंचे थे लोग

लगातार आती भीड़ को देखते हुए इलाके के लोगों ने हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी दी. हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे. चर्च के अंदर जाकर देखा तो इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोगों को चर्च के अंदर अलग तरह तरह की जानकारी दी जा रही थी. पूछने पर पता चला कि वह इंदौर, धार सहित अन्य क्षेत्रों से यहां आए हुए हैं.

हिंदू लोगों का भड़काया जा रहा- हिंदू संगठन

Advertisement

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है यहां पर लोगों को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा हिंदू धर्म के प्रति भड़काया जा रहा था और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. वहीं, चर्च के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम चर्च के लोगों और हिंदू संगठनों के लोगों को लेकर थाने पहुंची. 

मामले की जांच की जा रही- पुलिस

हीरा नगर पुलिस थाने के प्रभारी पीएस शर्मा ने कहा कि हिंदू संगठनों ने लिखित आवेदन दिया है. चर्च में लोगों को प्रेयर के लिए बुलाया गया था. धर्मांतरण कराए जाने की बात कही जा रही है. दोनों पक्षों की बात सुनी गई है. मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »