कांग्रेस का भोपाल में आज महाचौपाल... राहुल-खड़गे करेंगे संबोधित, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया किसान विरोधी

कांग्रेस पार्टी आज भोपाल में प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसान महाचौपाल आयोजित करेगी. रैली को मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंग. कांग्रेस का दावा है कि यह समझौता किसानों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Advertisement
कांग्रेस की भोपाल किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी. (Photo: X/@INC) कांग्रेस की भोपाल किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी. (Photo: X/@INC)

aajtak.in

  • भोपाल ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बड़ा सियासी टकराव देखने को मिलेगा, जहां कांग्रेस पार्टी प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों के हितों को लेकर विशाल किसान महाचौपाल आयोजित कर रही है. इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इस महाचौपाल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है.

Advertisement

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे और कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा. वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचेंगे. कांग्रेस ने पहले लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने जवाहर चौक में अनुमति दी. 

महाचौपाल में 50000 किसानों के जुटने का दावा

आयोजन स्थल पर दो बड़े डोम लगाए गए हैं और एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जिस पर करीब 250 नेता और पदाधिकारी बैठेंगे. आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और पार्टी कार्यकर्ता इस महाचौपाल में शामिल होंगे. रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य और मध्य प्रदेश के सभी 71 कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर, कल से होने वाली बैठक टली... ये कारण आया सामने!

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ रैली

उमंग सिंघार ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह रैली किसानों के अस्तित्व से जुड़ा मुद्दा है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्रों पर नकारात्मक असर डाल सकता है. उनके मुताबिक, अमेरिकी सोयाबीन और कपास के लिए भारतीय बाजार को खोलने से मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों को कम दाम मिल सकते हैं, जबकि मालवा और निमाड़ क्षेत्र के कपास किसानों को नुकसान हो सकता है. फल उत्पादकों और दुग्ध उत्पादकों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है.

वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ कांग्रेस के अभियान को राजनीति से प्रेरित बताया. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों के लिए जितना काम किया है, उतना कांग्रेस दशकों में भी नहीं कर पाई. उन्होंने कांग्रेस पर ट्रेड डील से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement