ट्विशा शर्मा की मौत की CBI जांच हो, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने की मांग

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई. मामला 12 मई को कटारा हिल्स में सामने आया था, जिसमें पति समर्थ सिंह और सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज है. पति फरार है और पुलिस जांच जारी है.

Advertisement
ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है. File Photo ITG ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की गई है. File Photo ITG

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में अब राजनीतिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि मामले की जांच स्थानीय स्तर पर भरोसे की स्थिति में नहीं रह गई है और परिवार का पुलिस व प्रशासन से विश्वास उठ चुका है.

Advertisement

सास जज, पति वकील, जांच प्रभावित होने की आशंका  
विवेक तन्खा ने कहा कि यह मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है और निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र एजेंसी की जरूरत है. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मृतका के पति समर्थ सिंह एक वकील हैं और उनकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं, जिससे जांच पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है जो निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय से जांच सुनिश्चित कर सकती है. विवेक ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत महिलाओं की आवाज इस मामले में न्याय की मांग कर रही है और जांच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

पुलिस के अनुसार 12 मई की रात ट्विशा शर्मा अपने ससुराल, भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में मृत पाई गई थीं. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

Advertisement

पति फरार, दस हजार का इनाम
फिलहाल समर्थ सिंह फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस ने इस मामले में पहले ही विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया हुआ है.

विवेक तन्खा ने यह भी कहा कि घटना को 8 दिन बीत चुके हैं और यदि जल्द जांच नहीं हुई तो साक्ष्य प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने दावे पेश किए हैं, इसलिए समय रहते निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बेहद जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement