'15 मिनट पहले बंकर...', इजराइल से छोटे ने भेजा वीडियो, रोने लगा बड़ा भाई; पीएम मोदी से लगाई गुहार

Israel Iran War Impact: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने वहां रह रहे भारतीय परिवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. भोपाल के रहने वाले संजय मिश्रा के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि उनके छोटे भाई शैलेंद्र इस वक्त युद्ध के मुहाने पर खड़े इजराइल में फंसे हुए हैं.

Advertisement
इजराइल से भोपाल के छात्र ने भेजा वीडियो.(Photo:Screengrab) इजराइल से भोपाल के छात्र ने भेजा वीडियो.(Photo:Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के कारण वहां मौजूद हजारों भारतीयों में डर का माहौल है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले Phd स्टूडेंट संजय मिश्रा इन दिनों गहरी चिंता में हैं. उनके छोटे भाई शैलेंद्र इजराइल में फंसे हुए हैं. शैलेंद्र एक रिसर्च स्कॉलर हैं.

संजय मिश्रा ने 'आजतक' से बातचीत के दौरान बताया कि शैलेंद्र को आगामी नवरात्रि में मध्य प्रदेश वापस आना था, लेकिन अचानक बिगड़े हालातों ने सब कुछ बदल दिया. संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से अपील की है कि वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं.

Advertisement

इजराइल से शैलेंद्र का वीडियो संदेश 
'आजतक' के कैमरे पर संजय की अपने भाई शैलेंद्र से मोबाइल पर बात हुई. इजराइल से शैलेंद्र ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार और भारत सरकार को आश्वस्त किया है. 

शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, "युद्ध की परिस्थितियां हमें डराती जरूर हैं, लेकिन हमसे ज्यादा हमारे घर वाले डरे हुए हैं. मैं उन्हें आश्वासन दिलाता हूं कि वे निश्चिंत रहें. हमारे पास हर बिल्डिंग में बंकर और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं. जब भी मिसाइल हमले का अलर्ट मिलता है, हमें 15 मिनट पहले सूचना मिल जाती है और हम बंकर में चले जाते हैं."

'भारत सरकार पर भरोसा'
हमें भारत सरकार की नीतियों पर पूरा भरोसा है. अगर उन्हें लगेगा कि छात्र सुरक्षित नहीं हैं, तो वे सही समय पर हमें वहां से निकाल लेंगे. हमें अपनी आर्मी और डिफेंस सिस्टम पर पूरा भरोसा है, आप लोग बिल्कुल चिंता न करें." देखें VIDEO:- 

Advertisement

बता दें कि इजराइल में इस वक्त हजारों भारतीय छात्र और कामगार मौजूद हैं. हालांकि शैलेंद्र जैसे छात्र साहस दिखा रहे हैं, लेकिन भोपाल में मौजूद उनका परिवार हर पल टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए बैठा है और शैलेंद्र की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement