Weight Loss Tips: रोज जिम में घंटों एक्सरसाइज करने के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Weight Loss Tips: रोज एक्सरसाइज करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं हो रहा, तो इसकी वजह सिर्फ वर्कआउट नहीं बल्कि आपकी पूरी लाइफस्टाइल हो सकती है. जानिए कैसे डाइट, नींद, मेटाबॉलिज्म और स्ट्रेस वजन घटाने में बड़ा रोल निभाती हैं.

Advertisement
वजन घटाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है. (Photo: ITG) वजन घटाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:34 AM IST

आप रोज सुबह उठकर वॉक पर जाते हैं…जिम में पसीना बहाते हैं… मिठाई के साथ-साथ वो सभी चीजें भी खानी छोड़ दीं, जो वजन बढ़ा सकती हैं…फिर भी वजन है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा? ऐसा होने पर मन थोड़ा परेशान जरूर होता है. लगता है इतनी मेहनत के बाद भी फायदा क्यों नहीं दिख रहा और आप सोच में पड़ जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बिल्कुल भी घबराइए मत. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहुत से मामलों में सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम नहीं होता, असली फर्क आपकी पूरी लाइफस्टाइल डालती है.

Advertisement

अगर आप एक घंटा जिम कर रहे हैं, लेकिन बाकी समय बैठे रहते हैं, नींद पूरी नहीं लेते या डाइट बैलेंस्ड नहीं है, तो वजन कम होना मुश्किल हो सकता है. शरीर तभी बदलता है जब खानपान, नींद, स्ट्रेस और एक्टिविटी, सब सही बैलेंस रहता है. चलिए जानते हैं आपकी लाइफस्टाइल में आपको ऐसे क्या बदलाव करने चाहिए कि आपको वजन घटाने में मदद मिले.

सिर्फ जिम जाना काफी नहीं है
बहुत लोग सोचते हैं कि अगर दिन में 1 घंटा वर्कआउट कर लिया तो वजन अपने आप कम हो जाएगा. लेकिन सच ये है कि शरीर सिर्फ उस 1 घंटे में नहीं, बल्कि पूरे 24 घंटे काम करता है. अगर बाकी के 23 घंटे आप गलत चीजें खाते हैं, नींद पूरी नहीं लेते या ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो एक्सरसाइज का पूरा फायदा नहीं मिल पाता. यानी सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं है. आपकी रोजाना की लाइफस्टाइल की आदतें भी उतनी ही जरूरी हैं.

Advertisement

पूरे दिन चलता है शरीर का मेटाबॉलिज्म
मेटाबॉलिज्म का मतलब ये है कि आपका शरीर खाने को एनर्जी में कैसे बदलता है. ये प्रोसेस सिर्फ वर्कआउट के दौरान नहीं, बल्कि हर समय चलती रहती है. साफ शब्दों में समझें तो इसका मतलब ये है कि चाहे आप बैठे हों, सो रहे हों या काम कर रहे हों आपका मेटाबॉलिजिकल प्रोसेस चलता रहता है.

अगर आप ज्यादा जंक फूड खाते हैं, देर रात तक जागते हैं या बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो शरीर फैट जमा करना शुरू कर सकता है. ऐसे में रोज एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम होना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि वर्कआउट के साथ-साथ खानपान, नींद और स्ट्रेस पर भी बराबर ध्यान दिया जाए.

सही खाना निभाता है सबसे बड़ा रोल 
कोई भी न्यूट्रीशनिस्ट या डॉक्टर बार-बार एक ही बात कहते हैं कि वजन कम करने में डाइट का रोल बहुत बड़ा होता है. सिर्फ कम खाना काफी नहीं है, बल्कि सही और बैलेंस्ड खाना ज्यादा जरूरी है. अगर आप शरीर को जरूरी पोषण नहीं देंगे, तो वो फैट स्टोर करना शुरू कर सकता है.

प्रोटीन वाला खाना जैसे दाल, पनीर, अंडा आदि पेट को देर तक भरा रखता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग कम होती है. बैलेंस्ड डाइट लेने से शरीर को सही एनर्जी मिलती है और वजन घटाने का प्रोसेस भी सही ढंग से काम करता है. अगर डाइट सही नहीं है, तो जिम में की गई मेहनत का असर भी कम हो जाता है.

Advertisement

नींद की कमी भी बढ़ा सकती है वजन
बहुत से ऐसे हैं लोग डाइट और वर्कआउट पर ध्यान देते हैं, लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना उनकी बेवकूफी साबित हो सकता है. दरअसल, कम नींद लेने से शरीर के भूख से जुड़े हार्मोन गड़बड़ा जाते हैं. इसकी वजह से ज्यादा भूख लगती है और मीठा या तला-भुना खाने की इच्छा बढ़ जाती है. इसलिए रोज 7–8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेना वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है.

पूरी लाइफस्टाइल में करें बदलाव
माना एक्सरसाइज जरूरी है, लेकिन सिर्फ वही काफी नहीं है. अगर आप सच में सही तरह से वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा.

  • बैलेंस्ड और पौष्टिक खाना खाएं
  • रोज पूरी और अच्छी नींद लें
  • स्ट्रेस कम रखें
  • दिनभर में थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें

जब ये सभी चीजें साथ में सही होंगी, तभी वजन सही और स्वस्थ तरीके से कम होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement