अप्पम दक्षिण भारत विशेष रूप से केरल का एक बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक नाश्ता है. चावल और नारियल के दूध से तैयार अप्पम दिखने में जितना सुंदर है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है. इसकी खासियत यह है कि यह बीच से बेहद नरम और स्पंजी होता है. जबकि इसके किनारे जालीदार और कुरकुरे होते हैं. इसे स्टू (Vegetable Stew) या नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है जो इसे एक सेहतमंद डिश बनाता है.
अप्पम बनाने के लिए क्या चाहिए
कच्चा चावल: 2 कप (भिगोया हुआ)
कसा हुआ ताजा नारियल: 1/2 कप
पके हुए चावल: 1/2 कप
खमीर (Yeast): 1/2 छोटा चम्मच
चीनी: 2 बड़े चम्मच
नमक: स्वादानुसार
पानी: जरूरत के मुताबिक
बनाने का तरीका
चावल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
भीगे हुए चावल, कसा हुआ नारियल और पके हुए चावल को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर मिक्सर में एकदम बारीक पीस लें.
गुनगुने पानी में चीनी और खमीर घोलकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे चावल के बैटर में मिला दें.
इस बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 8-10 घंटे या रात भर के लिए फूलने (Ferment) होने दें.
अप्पम कढ़ाई गर्म करें. एक बड़ा चम्मच बैटर बीच में डालें और कढ़ाई को घुमाते हुए किनारों तक फैलाएं.
कढ़ाई को ढक दें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक कि किनारे सुनहरे न हो जाएं और बीच का हिस्सा सॉफ्ट रहे.
aajtak.in