सारा तेंदुलकर पर अर्जुन की दुल्हन ने बड़े प्यार से गिराए कलीरे, सिर झुका बैठी रहीं सचिन की लाडली

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से शादी को कुछ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी उनकी शादी से जुड़ी तस्वीेरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस शादी की एक रस्म की बेहद इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें सारा और उनकी भाभी के बीच का प्यारा बॉन्ड साफ देखने को मिल रहा है.

Advertisement
सानिया और सारा तेंदुलकर (Photo:Instagram screengrab) सानिया और सारा तेंदुलकर (Photo:Instagram screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में शादी हुई है. अर्जुन ने अपनी फ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी की है जो बिजनस फैमली से आती हैं. इस शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के भी कई सेलिब्रिटी शामिल हुए और हर कोई इस दौरान एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचा था. इस शादी में सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. 

Advertisement

सानिया ने सारा के साथ की कलीरे गिराने की रस्म

इस शाही मराठी वेडिंग की रस्मों और संगीत-मेहंदी समारोहों के दौरान सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया के साथ मस्ती करती और उनके साथ बेहतरीन ट्यूनिंग शेयर करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. हाल ही में इस शादी की एक बेहद भावुक और प्यारी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.

 
अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनिया सानिया ने जब अपनी ननद सारा तेंदुलकर पर कलीरे गिराने की रस्म निभाई तो दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग साफ नजर आई. पंजाबी रीति-रिवाजों में होने वाली इस रस्म के दौरान सारा की हंसी और सानिया का प्यार भरा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. ननद-भाभी की इस जोड़ी ने शादी की महफिल में चार चांद लगा दिए. इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते, गले लगाते और समय भी गुजारते नजर आए.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement