बेटे अर्जुन की शादी के बाद बदला अंजलि तेंदुलकर का लुक, साड़ी छोड़ पहना काला गाउन...सचिन भी लगे हैंडसम

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर हमेशा अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं. सचिन और अंजलि दोनों स्पोर्ट्स ऐंकर गौरव कपूर और टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान अंजलि तेंदुलकर काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं.

Advertisement
सचिन और अंजलि तेंदुलकर का स्टालिश लुक (Photo:Instagram@viral bhayani/screengrab) सचिन और अंजलि तेंदुलकर का स्टालिश लुक (Photo:Instagram@viral bhayani/screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर अक्सर अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं. वो सचिन तेंदुलकर और अपनी बेटी सारा के साथ जब भी किसी इवेंट में नजर आती हैं तो साड़ी या कोई इंडियन ड्रेस पहने होती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर गौरव कपूर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की.

Advertisement

अंजलि लुक से लूटी महफिल

बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद हाल ही में सास बनीं अंजलि इस पार्टी में ब्लैक कलर के गाउन में पहुंची थीं जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. उनका यह मॉडर्न और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

अंजलि ने जो ब्लैक गाउन पहना था वो ऊपर से स्ट्रेट फिटेड और लोअर साइड में फ्रॉक कट में था. लॉन्ग लेंथ में फुल स्लीव्स थी जिसके फ्रंट पर बटन्स लगे हुए थे जो गाउन को और क्लासी बना रहे थे. गाउन की स्लीव्स के बॉर्डर पर व्हाइट कलर की डिजाइन भी बनी हुई थी. 

अंजलि ने ऐसे रखा अपने लुक को एलिगेंट

अंजलि ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कान में डायमंड ईयररिंग्स और गले में पतला नेकलेस पहना हुआ था. अंजलि ने पैरों में ब्लैक हील्स, हाथ में ब्रेसलेट और हीरे की अंगूठियां पहनी हुई थीं. उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला छोड़ा था. 

Advertisement

अंजलि ने अपने मेकअप को काफी मिनिमल रखा था. उन्होंने न्यूड लिपशेड, गालों पर ब्लश, आईशैडो, काजल और हाईलाइट के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया था. अंजलि के लुक में ड्रेस के बाद उनका हैंड बैंग पर भी हर किसी की नजर गई क्योंकि ब्लैक कलर का शिमरी बैग बेहद खूबसूरत था और उनके लुक को और ज्यादा हाईलाइट कर रहा था.  

वहीं, अंजिल के साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी काफी स्टाइलिश और कूल अंदाज में नजर आए. उन्होंने नेवी कलर का सूट पहना था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement