हर महिला की चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा साफ, सुंदर और सॉफ्ट नजर आए. लेकिन आज के समय में प्रदूषण, धूल-मिट्टी और व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे की नेचुरल चमक कहीं खो जाती है. ऐसे में अपनी खोई हुई रौनक वापस पाने के लिए अक्सर हम पार्लर की ओर भागती हैं और महंगे-महंगे फेशियल पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस ग्लोइंग स्किन के लिए आप इतना पैसा खर्च कर रही हैं, उसका राज आपके किचन में ही छिपा है. जी हां, पिसे हुए चावल का एक छोटा सा नुस्खा आपके चेहरे पर पार्लर जैसा निखार ला सकता है.
चावल के आटे का फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
2 चम्मच पिसा हुआ चावल, 1 चम्मच शहद, और 2 चम्मच कच्चा दूध (अगर त्वचा ऑयली है तो गुलाब जल लें).
फेस पैक बनाने का तरीका
एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
चेहरे को अच्छी तरह साबुन से धो लें. इसके बाद इस पैक को लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें.
स्किन को मिलेंगे ये बेनेफिट्स
नेचुरल एक्सफोलिएटर: चावल का आटा डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है. इसलिए यह आपकी स्किन के लिए बेहतरीन एक्सफोलिएटर साबित हो सकता है.
स्किन व्हाइटनिंग: इस पैक में मौजूद तत्व त्वचा की रंगत को साफ करने और काले धब्बों को कम करने में मदद करते हैं.
एंटी-एजिंग: इतना ही नहीं इस पैक में मौजूद पोषक तत्व चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम कर स्किन में कसावट लाते हैं.
एक्सेस ऑयल कंट्रोल: चूंकि इसमें चावल का आटा है इसलिए ये त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखता है और पिंपल्स की समस्याको दूर रखता है.
aajtak.in