Mukesh Ambani Birthday: ननद की बेटी संग राधिका ने की मस्ती, मुकेश अंबानी के जन्मदिन का क्यूट वीडियो वायरल

Mukesh Ambani Birthday: मुकेश अंबानी ने अपना जन्मदिन सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेकर मनाया. इस दौरान छोटी बहू राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी की बेटी आदिया के बीच दिखी बेहद प्यारी बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया भी नानी मुकेश अंबानी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. (Photo: ITG) ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे कृष्णा और आदिया भी नानी मुकेश अंबानी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल 2026 को अपना जन्मदिन बेहद सिंपल और भक्तिमय अंदाज में मनाया. इस खास मौके पर उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें अंबानी परिवार का सादगी भरा अंदाज नजर आ रहा है. वायरल होती वीडियोज में एक वीडियो ऐसा है, जिसमें अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, ननद ईशा की बेटी आदिया संग मस्ती करती नजर आ रही हैं. मामी-भांजी का वीडियो लोगों का दिल चुरा रहा है.

बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आया अंबानी परिवार
जन्मदिन के इस खास अवसर पर मुकेश अंबानी अकेले नहीं थे. उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी, दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी, और दोनों बहुएं श्लोका मेहता व राधिका मर्चेंट मौजूद रहीं. इसके साथ ही ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे आदिया और कृष्णा भी नाना का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके बीच पूरे परिवार ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. 

आदिया और कृष्णा की क्यूटनेस ने जीता दिल
इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान ईशा अंबानी के बच्चों, आदिया और कृष्णा ने खींचा. अपने नाना के जन्मदिन पर ये नन्हे मेहमान खूब मस्ती करते दिखे. सोशल मीडिया पर यूजर्स आदिया और कृष्णा की मासूमियत और क्यूटनेस के दीवाने हो रहे हैं. मुकेश अंबानी खुद अपनी नातिन आदिया को गोद में लिए नजर आए और मामी राधिका उसके साथ मस्ती करती दिखी.

Advertisement

राधिका मर्चेंट और आदिया की क्यूट बॉन्डिंग
वायरल हो रहे वीडियो में जो सबसे दिल छू लेने वाला पल था, वो था राधिका मर्चेंट का नन्ही आदिया संग मस्ती करना. वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपनी ननद ईशा की बेटी आदिया के साथ खूब बातचीत कर रही हैं. राधिका, आदिया से कुछ मजेदार बातें कर रही हैं और उन्हें चिढ़ा रही हैं. मामी की बातों पर नन्ही आदिया खिलखिलाकर हंस रही है. राधिका का ये अंदाज सबको बहुत पसंद आ रहा है.


शरारा सूट में राधिका ने ढाया कहर
लुक की बात करें तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपने सादगी भरे लेकिन ग्रेसफुल लुक से सबका ध्यान खींचा. राधिका ने अपने ससुर के जन्मदिन के मौके पर मस्टर्स येलो कलर का शरारा सूट पहना था. उनके सूट पर बारीक कढ़ाई की गई थी. पीले रंग के सूट में राधिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, जो मंदिर के हिसाब से एकदम परफेक्ट था. मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement