Homemade Botox Face Mask: खूबसूरत और जवान दिखने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. खासकर चेहरे की झुर्रियों और ढीली पड़ती स्किन को ठीक करने के लिए बोटॉक्स जैसे ट्रीटमेंट आजकल काफी पॉपुलर हो गए हैं. हालांकि, ये ट्रीटमेंट हर किसी के लिए आसान या किफायती नहीं होते. अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही किचन में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से बोटोक्स फेस मास्क बना सकती हैं. यह मास्क चेहरे की झुर्रियों को कम करने और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कि घर पर बोटॉक्स फेस मास्क कैसे बनाएं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
बोटॉक्स फेस मास्क बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 चम्मच फ्लैक्स सीड
1 कप पानी
1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
1 छोटा चम्मच विटामिन E ऑयल या 1 विटामिन E कैप्सूल
बोटॉक्स फेस मास्क बनाएं कैसे?
बोटॉक्स फेस मास्क चेहरे पर लगाना कैसे है?
बोटॉक्स फेस मास्क के फायदे
फ्लैक्स सीड में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करते हैं. वहीं एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करता है और उसकी नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा यंग और ग्लोइंग नजर आती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क