Morning habits for weight loss: सुबह उठकर करें ये 5 काम, तेजी से कम होगा बेली फैट

Morning habits for weight loss: आजकल पेट की चर्बी यानी बेली फैट बढ़ना एक आम समस्या बन गई है. गलत लाइफस्टाइल और खराब खान-पान इसके बड़े कारण हैं. आज हम आपको 5 ऐसे मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताएंगे जो बेली कम करने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
क्या आप भी बेली फैट से हैं परेशान? सुबह की इन 5 आदतों को बदलें, तेजी से घटेगा वजन (Photo- Pexels) क्या आप भी बेली फैट से हैं परेशान? सुबह की इन 5 आदतों को बदलें, तेजी से घटेगा वजन (Photo- Pexels)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

Morning habits for weight loss: क्या आप भी अपना बेली फैट कम करना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं पर रहे कि शुरुआत कहां से करें तो ये खबर आपके लिए ही है. तेजी से वजन कम करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी सुबह की कुछ आदतों का ध्यान रखना होगा. दिन के शुरुआत में हम जो कुछ करते हैं उसका असर पूरा दिन हम पर बना रहता है. ऐसे में सुबह कुछ आसान मॉर्निंग रूटीन को अपनाकर आप बेली फैट को कम कर सकते हैं.

Advertisement

सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पिएं
रात भर में हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, ऐसे में सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पिएं. पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, डाइजेशन बेहतर काम करता है और यह तेजी से वजन कम करने में मदद करता है.

कार्डियो वॉक करें
इसके बाद 20-30 मिनट के कार्डियो वॉक पर निकल जाएं. तेजी से चलने से वजन तो कंट्रोल रहता ही है साथ ही मूड भी अच्छा रहता है.

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें
सुबह का नाश्ता ऐसा लें जो प्रोटीन से भरपूर हो. प्रोटीन से भरपूर नाश्ता आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है और भूख भी कम लगता है. जिससे वजन कंट्रोल रहता है.

अपनी पसंद का कोई वर्कआउट करें
जरूरी नहीं है कि आप बेली फैट कम करने के लिए जिम में पसीना बहाएं. आप वो वर्कआउट करें, जो आपको पसंद है. आप चाहें तो स्विमिंग कर सकते हैं, बॉक्सिंग कर सकते हैं, वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं. ऐसे में आप बोर भी नहीं होंगे और आपका बेली फैट भी कम हो जाएगा.

Advertisement

स्ट्रेस से दूर रहें
ज्यादा तनाव लेने से भी वजन बढ़ सकता है. ऐसे में खुद को तनाव से दूर रखें. सुबह उठकर ध्यान या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, इससे आपका मूड अच्छा रहेगा और आप अच्छा फील करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement