दूध वाली सेवइयां खाकर हो गए बोर? इस ईद पर बनाएं शाही किमामी सेवइयां, हर कोई करेगा तारीफ

ईद के इस मुबारक मौके पर चाशनी सेवइयां तो हर कोई बनाता है लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करने के लिए किवामी सेवइयां बना सकते हैं. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
ईद की शाही सेवइयां (Photo: ITG) ईद की शाही सेवइयां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

आज ईद के मौके पर हर घर में दूध वाली सेवइयां बन रही होंगी लेकिन अगर आप ये सेवइयां खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार हम आपको इमामी या किवामी सेवइयां बनाने की रेसिपी बता रहे हैं यह अवध की एक पारंपरिक डिश है. जहां शीर खूरमा दूध के साथ बनाया जाता है, वहीं इमामी सेवइयों को चाशनी (किवाम), खोया और ढेर सारे सूखे मेवों के साथ तैयार किया जाता है. इसका गहरा नारंगी रंग और केसर की खुशबू इसे हर दावत की जान बना देती है.

Advertisement

जरूरी साम्रागी
बारीक बनारसी सेवइयां: 250 ग्राम

चीनी: 500 ग्राम (सेवइयों का दोगुना)

खोया (मावा): 200 ग्राम

दूध: 1 कप

घी: 4-5 बड़े चम्मच

मखाने: 1 कप (कटे हुए)

मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स: (काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी) आधा कप

केसर: एक चुटकी (दूध में भीगा हुआ)

हरी इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

केवड़ा जल: 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका
एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें. इसमें कटे हुए मेवे और मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और निकाल लें. अब उसी घी में बारीक सेवइयों को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक वो गहरी सुनहरी न हो जाएं.

एक अलग बर्तन में चीनी और 2 कप पानी डालकर उबालें. इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिलाएं. हमें एक तार की चाशनी तैयार करनी है.

Advertisement

चाशनी तैयार होने पर इसमें भुनी हुई सेवइयां और आधा भुना हुआ खोया डालें. इसे ढककर धीमी आंच पर पकने दें ताकि सेवइयां चाशनी सोख लें.

जब चाशनी लगभग सूख जाए, तब इसमें बचा हुआ खोया, भुने हुए मेवे और केवड़ा जल डालें. इसे 5-7 मिनट के लिए बिल्कुल धीमी आंच पर दम पर रखें.

तैयार इमामी सेवइयों को चांदी के वर्क और बाकी कटे हुए बादाम-पिस्ता से सजाकर गरमा-गरम परोसें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement