How to Reuse Old Bedsheets: घरों में इस्तेमाल होने वाली चीजें समय के साथ घिसने लगती हैं. चाहे वो साबुन हो या फिर बेड पर बिछने वाली चादरें. बिछते-बिछते चादरों का रंग फीका हो जाता है, वो हल्की सी फट जाती हैं या फिर बस उन्हें बिछाते-बिछाते मन भर जाता है. अक्सर घरों में ऐसी फटी-पुरानी चादरें रखी रहती हैं. ये चादरें बिस्तर पर बिछाने लायक नहीं बचती हैं. ऐसे में इन फटी-पुरानी चादरों को देखकर ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि अब इसका कोई काम नहीं बचा और इसे फेंक देना ही सही समझते हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पुरानी चादरें आपके घर के कई रोजमर्रा के कामों में बेहद काम आ सकती है? दरअसल, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट तरीके के साथ पुरानी चादर को नए तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप पुरानी चादरों को इस तरह इस्तेमाल करते हैं, तो आप नए सामान पर खर्च होने वाले पैसे भी बचा सकते हैं.
1. सफाई के लिए बनाएं डस्टिंग कपड़ा: आप फटी पुरानी चादरों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर घर की सफाई के लिए कपड़ा बना सकते हैं. चादरों का कपड़ा काफी बड़ा और मुलायम होता है. इससे आप फर्नीचर पोंछने या खिड़कियों के शीशे साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. बाथरूम मैट की तरह करें इस्तेमाल: अगर चादर मोटे कपड़े की है तो उसे मोड़कर या सिलकर बाथरूम मैट बनाया जा सकता है. इससे फर्श पर पानी फैलने की परेशानी भी कम होगी और आप आसानी से पैर भी पोंछ पाएंगे.
3. रसोई में आएगी काम: रसोई में अक्सर कपड़े की जरूरत पड़ती रहती है. पुरानी चादर से बने कपड़े का इस्तेमाल बर्तन पोंछने, गैस साफ करने या काउंटर टॉप की सफाई के लिए किया जा सकता है.
4. पौधों को धूप और धूल से बचाएं: आप अपनी फटी-पुरानी चादरों को पौधों को बचाने के लिए भी कर सकते हैं. गर्मियों में तेज धूप या धूल से छोटे पौधों को बचाने के लिए ये परफेक्ट हैं. जरूरत पड़ने पर इसे पौधों के ऊपर हल्के कवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
5. बच्चों के लिए बनाएं प्ले मैट: अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो पुरानी चादर को फर्श पर बिछाकर आप इसे उनके लिए प्ले मैट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बच्चों को खेलने के लिए साफ और कंफर्टेबल जगह मिल जाती है.
6. सामान ढकने के लिए बढ़िया ऑप्शन: अगर आपके घर में कोई पुराना फर्नीचर, सूटकेस या दूसरा सामान रखा है, तो उन्हें पुरानी चादरों से ढंका जा सकता है. इससे सामान पर धूल जमने से बचाया जा सकता है.
7. पिकनिक या आउटडोर ट्रिप में रखें साथ: आप अपने परिवार के साथ पार्क, गार्डन या किसी आउटडोर ट्रिप पर जाते समय पुरानी चादरों को साथ ले जा सकते हैं. इसे जमीन पर बिछाकर आराम से बैठा जा सकता है.
8. कुशन कवर्स और बैग्स बनाएं: अगर आपको क्रिएटिव चीजें बनाना पसंद है तो आप पुरानी चादरों से कुशन कवर, बैग्स, एप्रन या कई दूसरी इस्तेमाल की जाने वाली चीजें बना सकते हैं.
9. पालतू जानवरों के लिए बनाएं बिछाने वाला कपड़ा: फटी-पुरानी चादरों के लिए घर के पातलू जानवरों के बिछाने वाला कपड़े की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. पुरानी चादर को मोड़कर उनके सोने के लिए आरामदायक बिस्तर तैयार किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क