How to make Aadu Ki Chutney: धनिया-पुदीना और लहसुन-टमाटर की चटनी तो आपने जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने की पहाड़ो की मशहूर आडू की चटनी खाई है, जो खासतौर पर गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाको में बनाई जाती है. जब सूरज सिर पर चढ़कर तपता है, तब हर कोई ऐसी चीजें खाने की तलाश में रहता है जो शरीर को ठंडक दें और स्वाद भी बढ़ाएं.
हिमाचली थाली में गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली आडू की चटनी जरूर शामिल होती है. अगर आपने अब तक आडू की चटनी नहीं चखी है, तो इस बार गर्मियों में इसे जरूर ट्राई करें. इसका हिमाचली अंदाज बेहद आसान है और घर में मौजूद साधारण चीजों से ही यह चटनी तैयार हो जाती है.
क्यों खास है हिमाचली आडू की चटनी?
गर्मियों के दौरान पहाड़ों में ताजे, रसदार आडू खूब मिलते हैं. इन्हें सिर्फ फल की तरह नहीं बल्कि इनकी खास चटनी बनाकर भी खाया जाता है. यह चटनी टेस्ट में मीठी, खट्टी और हल्की तीखी होती है, जो खाने का मजा दोगुना कर देती है. स्थानीय लोग मानते हैं कि यह चटनी शरीर को अंदर से ठंडक देती है, इसलिए इसे गर्मी में खास तौर पर बनाया जाता है. यही वजह है कि इसे मजाक में पहाड़ी लोग नेचुरल AC भी कहते हैं.
हिमाचली खाने की खासियत
हिमाचली खाने की सबसे बड़ी खूबी उसका देसीपन और ताजगी होता है. आडू की चटनी में किसी भारी मसाले की जरूरत नहीं पड़ती. जिससे फल का असली स्वाद बरकरार रहता है, साथ ही पुदीना, हरी मिर्च और भुना जीरा इसे एक अलग ही खुशबू देते हैं.
आडू की चटनी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क