How to Make Lauki Chana Dal: बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे! जब घर पर बनाएंगे ये गुजराती स्टाइल लौकी-चना दाल
गर्मी में अगर कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन है, तो घर पर आसानी से गुजराती स्टाइल लौकी-चना दाल बना सकते है. कम मसालों और आसान तरीके से बनी यह दाल न केवल सेहतमंद है, बल्कि बच्चों को भी खूब पसंद आती है. जो लोग घिया खाने में मुंह बनाते हैं, वो भी इस दाल को मजे से खाएंगे.
How to Make Gujarati Lauki Chana Dal: दिन-प्रतिदिन गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है और लू और उमस वाले दिनों में सबसे पहले खाने से मन उठता है. इस मौमस में हल्का खाने का मन करता है और रसोई में खड़े होने का बिल्कुल मन नहीं करता है. इस वजह से अक्सर महिलाएं ऐसी डिशेज बनाना पसंद करती हैं, जिसके लिए उनको ज्यादा देर तक रसोई में खड़ा ना होना पड़े. इसके साथ ही समर सीजन में कद्दू, करेला, लौकी और तोरई जैसी सब्जियां बाजार में मिलती हैं, जिन्हें देखकर वैसे ही बच्चे मुंह बना लेते हैं.
Advertisement
अगर आपके घरवाले भी लौकी का नाम सुनते ही मुंह चढ़ा लेते हैं तो यह खास गुजराती दाल आपके लिए है, जिसको बनाने में मेहनत भी नहीं लगती है और खाने में भी बढ़िया होती है. लौकी गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है तो आप लौकी को चना दाल के साथ एक बार बनाकर देखिए, आपके बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे. अच्छी बात यह है कि इसमें कोई स्पेशल चीज नहीं डालनी होती है, हर चीज आपको रसोई में ही मिल जाएगी. आइए जानते हैं कि गुजराती स्टाइल लौकी-चना दाल कैसे बनाते हैं.
सबसे पहले तो लौकी चने की दाल बनाने से पहले चने दाल को कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रख देंगे.
फिर लौकी को छीलकर बड़े पीस काट लेंगे और फिर उसे साफ पानी से धोने के बाद कुकर में डाल देंगे.
लौकी के साथ में कटे हुए टमाटर, नमक और पानी डालकर ढ़क्कन लगाकर गैस पर मीडियम फ्लेम पर चढ़ा देंगे.
जब कुकर में चार सीटी आ जाए तो गैस को बंद कर देंगे, उसके बाद उसे साइड में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देंगे.
जब तक तड़का बनाने के लिए गैस पर एक कहाड़ी रखेंगे और तेल डालने के बाद उसमें तेजपत्ता, दालचीनी और 4 लौंग, राई और जीरा डाल देंगे.
जब यह सभी खड़े मसाले चटक जाएंगे तो इसमें हींग, कस्तूरी मेथी, बारीक कटा हुआ लहसुन-अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से फ्राई कर लेंगे.
उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और थोड़ा-सा नमक डालकर जब तक फ्राई करेंगे, जब तक प्याज गोल्डन न हो जाए.
फिर लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा-सा गरम मसाला डालकर सबको फ्राई करेंगे.
जब मसाला तेल छोड़ देगा तब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालेंगे, सभी मसालों को अच्छी तरह से भूनने के बाद इमसें उबली रखी लौकी-चना दाल डालेंगे.
सारी चीजों को मिलाते हुए मिडियम फ्लेम पर पांच से सात मिनट तक और कुक करेंगे, आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे.
इस तरीके से परोसें गुजराती दाल
Advertisement
लौकी-चना दाल को आप चावल या रोटी के साथ गरमागरम परोसें, इसमें आप ऊपर से एक चम्मच देसी घी भी मिला सकते हैं, जिससे इसका टेस्ट डबल हो जाता है. दाल चावल के साथ आप अचार, पापड़ भी खा सकते हैं. लौकी में भरपूर पानी होता है और इसलिए इसे खाने से बॉडी हाइड्रेट भी रहती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क