ना फटेंगी और ना चिपकेंगी... हर बार बनेंगी गुब्बारे जैसी फूली रोटियां, मिलेगा दादी-नानी वाला स्वाद

रोटी रोज का खाने का अभिन्न हिस्सा होती हैं लेकिन यह खाने में तब ज्यादा मजेदार लगती हैं जब ये नरम और फूली-फूली हुई हों. यहां हम आपको फूली-फूली रोटी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं (Photo: ITG) फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

रोटी रोज के खाने का सबसे जरूरी हिस्सा होती हैं. लेकिन कई लोगों के लिए फूली-फूली रोटी बनाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. कई लोगों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि रोटियां फूलती नहीं हैं और पिचकी ही रहती हैं. असल में परफेक्ट रोटी बनाने का विज्ञान आटा गूंथने के तरीके और तवे के तापमान में छिपा होता है.

नरम और फूली रोटी बनाने का तरीका

Advertisement

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बनाई हर रोटी फूली-फूली बने तो यहां हम आपको कुछ सीक्रेट टिप्स बता रहे हैं.

सही आटा चुनें: रोटी का जायका गेहूं की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का और बारीक पिसा हुआ गेहूं का आटा इस्तेमाल करें.

गुनगुने पानी का प्रयोग: आटा गूंथते समय सादे पानी के बजाय हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें. इससे आटे का ग्लूटेन सक्रिय होता है और रोटियां नरम बनती हैं.

आटा गूंथने का तरीका: आटे को न तो बहुत सख्त गूंथें और न ही बहुत ज्यादा नरम. आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल या घी जरूर मिलाएं.

आराम देना: आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत न बेलें. आटे को कम से कम 15-20 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर छोड़ दें.

Advertisement

एकसमान बेलें: लोई (पेड़ा) बनाते समय ध्यान रखें कि उसमें दरारें न हों. रोटी को हल्के हाथों से बेलें ताकि वह चारों तरफ से एकसमान पतली हो.

तवे का तापमान: तवा न तो बहुत ठंडा होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गरम. मध्यम आंच पर रोटी डालें.

सेंकने की तकनीक: जब रोटी की एक तरफ हल्के बुलबुले आने लगें, तभी उसे पलटें. दूसरी तरफ को अच्छी तरह सेंकें और फिर सीधी आंच पर फुलाएं. आपकी फूली-फूली रोटियां तैयार हैं. अब इन्हें किसी बढ़िया सब्जी या दाल के साथ गरमा-गरम परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement