How to Make Anar ka Paani: घर के मसालों से बनाएं अनार का चटपटा पानी, गोलगप्पे का मजा होगा डबल, जानें बनाने का तरीका

इस गर्मी गोलगप्पों को एक नया और हेल्दी ट्विस्ट दें . अनार के रस, पुदीना और मसालों से बना यह चटपटा पानी स्वाद के साथ सेहत भी देगा. शेफ कुणाल कपूर की यह वादेंयरल रेसिपी पार्टी और समर स्नैकिंग के लिए परफेक्ट है.

Advertisement
घर पर गोलगप्पे में अनार का पानी का फ्यूजन ट्रेंड में है.  (PHOTO:ITG/AI ) घर पर गोलगप्पे में अनार का पानी का फ्यूजन ट्रेंड में है. (PHOTO:ITG/AI )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

How to Make Golgappe Wala Anar ka Paani: गर्मी का मौसम आते ही कुछ ठंडा, चटपटा और रिफ्रेशिंग खाने-पीने का मन होने लगता है. ऐसे में गोलगप्पे मिल जाए तो दिन बन जाए, इस मौसम में तो गोलगप्पे हर किसी की पहली पसंद बन जाते हैं. गोलगप्पे की जान उसका तीखा, चटपटा पानी होता है, नॉर्मल गोलगप्पे का पानी तो आपने बहुत पिया होगा, लेकिन अगर इस बार आपके पसंदीदा गोलगप्पों को एक नया, हेल्दी और रॉयल ट्विस्ट मिल जाए, तो कैसा रहेगा?

Advertisement

सेलिब्रेटी शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर गोलगप्पे के पानी के नए वर्जन की रेसिपी शेयर की है, अनार के पानी के साथ इस गर्मी गोलगप्पों का जमा लीजिए. यह सिर्फ टेस्ट का बदलाव नहीं, बल्कि एक ऐसा फ्यूजन है जो स्ट्रीट फूड को लग्जरी फील देता है.

अनार का गहरा लाल रंग, उसकी हल्की मिठास और मसालों का बैलेंस गोलगप्पों को एकदम नया अंदाज देता है. इससे भी खास बात यह है अनार हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी ऐसे एक्सपेरिमेंटल फूड ट्रेंड्स तेजी से वायरल हो रहे हैं.

क्यों है अनार का पानी खास?

अनार सिर्फ टेस्टी फल नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर सुपरफूड भी माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं.  गुलाबी स्किन और हेल्दी हार्ट के लिए अनार से अच्छा कुछ नहीं माना जाता है. जब इसे गोलगप्पे के पानी में मिलाया जाता है, तो स्वाद के साथ हेल्थ फैक्टर भी जुड़ जाता है. 

Advertisement

कैसे बनाएं यह ट्रेंडी पानी?

अनार के दानों का ताजा रस निकालें. उसमें पुदीना, काला नमक, भुना जीरा, थोड़ा चाट मसाला, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाएं. चाहें तो ठंडा पानी या बर्फ डालकर इसे और कूल बना सकते हैं. पारंपरिक इमली-पानी की जगह अनार का पानी हल्का मीठा, चटपटा और फ्रूटी फ्लेवर देता है. यह उन लोगों के लिए खास है जो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं. 

घर की पार्टी में बन जाएगा स्टार

अगर इस गर्मी आप दोस्तों या परिवार के साथ कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी शानदार ऑप्शन है. इसका रंग, टेस्ट और हेल्दी टच इसे पार्टी टेबल का स्टार बना देगा, आपके मेहमान भी गोलगप्पों के साथ अनार का पानी पीकर खुद को आपकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement