ना गलेगा और ना सूखेगा... हरे धनिया को हफ्तों तक फ्रेश रखेंगे ये तरीके, पैसों की होगी बचत

हरा धनिया खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है लेकिन फ्रिज में रखने के बाद भी ये बहुत सूख या गल जाता है. अगर आप भी धनिया को जल्दी-जल्दी खराब होने से बचाना चाहते हैं तो हम आपको इसे स्टोर करने के फायदेमंद ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
हरे धनिया को कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG) हरे धनिया को कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

भारतीय खानपान में हरा धनिया लाजिमी इस्तेमाल होता है. यह एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत लगभग हर डिश में पड़ती है. यह खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाता है लेकिन हरा धनिया बहुत जल्दी नमी छोड़ देता है और गलने लगता है या फिर सूख जाता है. 

हरा धनिया स्टोर करने के बेहतरीन तरीके
अगर आप इसे सही तरीके से साफ करके और नमी को कंट्रोल करके स्टोर करें तो धनिया की ताजगी और उसकी भीनी-भीनी खुशबू को कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है. आइए जानते हैं धनिया को स्टोर करने के कुछ बेहतरीन और आसान तरीके.

Advertisement

जड़ों को काटें और साफ करें 

धनिया लाने के बाद सबसे पहले उसकी जड़ों को काट लें और पीली या गली हुई पत्तियों को अलग कर दें. एक भी खराब पत्ती पूरे गुच्छे को सड़ा सकती है.

बिना धोए स्टोर करें

अगर आपको तुरंत इस्तेमाल नहीं करना है तो धनिया को धोएं नहीं. नमी धनिया के लिए सबसे बड़ी दिक्कत पैदा करती है. इसे तभी धोएं जब आप इसे इस्तेमाल करने वाले हों.

एयरटाइट कंटेनर और टिश्यू पेपर

एक प्लास्टिक के डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर बिछाएं, उस पर धनिया रखें और ऊपर से फिर टिश्यू पेपर लगाकर ढक्कन बंद कर दें. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेगा.

पानी के गिलास में रखें

धनिया की जड़ों वाली डंडियों को थोड़े से पानी भरे गिलास में वैसे ही रखें जैसे आप फूलदान में फूल रखते हैं. ऊपर से एक प्लास्टिक बैग ढंक दें. यह तरीका फ्रिज के बाहर भी इसे 3-4 दिन तक ठीक रहेगा.

Advertisement

सूती कपड़े का यूज

धनिया को साफ करके एक सूती कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रखने से ये काफी समय तक हरा-भरा रहता है.

धनिया पाउडर या क्यूब्स 

अगर धनिया बहुत ज्यादा है तो इसे पीसकर इसकी पेस्ट को आइस ट्रे में जमा लें. इन क्यूब्स का इस्तेमाल आप हफ्तों तक ग्रेवी या चटनी में कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement