Homemade Beetroot Lipstic: महिलाओं का मेकअप लिपस्टिक के बिना अधूरा लगता है. लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है. वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक कलर शेड और तरह-तरह की लिपस्टिक आसानी से मिल जाती हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर लिपस्टिक में केमिकल्स होते हैं. इसके कारण लंबे समय तक ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले पड़ने लगते हैं या फिर ड्राई हो जाते हैं. ऐसे में आप चाहें तो घर पर नेचुरल और सेफ लिपस्टिक बना सकती हैं.
होममेड लिपस्टिक न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि होंठों को पोषण देकर उन्हें मुलायम और गुलाबी बनाने में भी मदद करती है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि घर पर लिपस्टिक बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.
चुकंदर से लिपस्टिक बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए
2-3 बड़े चम्मच चुकंदर का रस (ताजा निकाला हुआ)
1 बड़ा चम्मच मोम (बी-वैक्स) या वैसलीन
1 से 2 बूंदें विटामिन E ऑयल
1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
लिपस्टिक बनाएं कैसे?
चुकंदर से बने होममेड लिपस्टिक के फायदे
चुकंदर से बनी होममेड लिपस्टिक होंठों के लिए काफी फायदेमंद होती है. चुकंदर होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग देने में मदद करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होंठों को हेल्दी बनाए रखते हैं. वहीं, ग्लिसरीन, बी-वैक्स और विटामिन E ऑयल होंठों को गहराई से मॉइश्चराइज कर सॉफ्ट बनाते हैं. यह लिपस्टिक केमिकल-फ्री होती है, जिससे होंठ काले या रूखे नहीं होते और रोजाना इस्तेमाल से होंठ नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आते हैं.
वैसे तो चुकंदर से बना यह लिपस्टिक काफी सेफ है फिर भी पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क