Beetroot Detan Facepacks: चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल फेस पैक, मिनटों में दूर होगी टैनिंग और चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

Homemade Beetroot Detan Facepacks: हमारे किचन में मिलने वाला चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओँ को दूर करते हैं और चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाते हैं. आज हम आपको टैनिंग हटाने के लिए चुकंदर से बने फेस पैक के बारे में बताएंगे.

Advertisement
चुकंदर से घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार (Photo- Getty Image) चुकंदर से घर पर बनाएं ये 5 नेचुरल फेस पैक, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

Homemade Beetroot Detan Facepacks: धूप, धूल-मिट्टी और बदलते मौसम की वजह से अक्सर चेहरे पर टैनिंग और डलनेस आ जाती है. ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन हर बार बाहर पैसा खर्च करना जरूरी नहीं होता. आपकी किचन में मौजूद चुकंदर एक ऐसा नेचुरल इंग्रेडिएंट है जो स्किन टोन बेहतर करने और टैन कम करने में मदद कर सकता है. चुकंदर में मौजूद नेचुरल कंपाउंड्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. अगर आप धूप से हुई टैनिंग हटाना चाहते हैं तो चुकंदर से बने ये आसान फेस पैक ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

1. चुकंदर और शहद का फेस पैक
चुकंदर का रस निकालकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. शहद स्किन को मॉइश्चर देता है और चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स के जरिए चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है.

2. चुकंदर और नींबू का फेस पैक
एक छोटे चुकंदर का रस निकालें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ठंडे पानी से धो लें. नींबू टैन और डार्क स्पॉट को कम करने में मदद करता है, जबकि चुकंदर स्किन को पोषण देता है.

3. चुकंदर और दही का फेस पैक
एक छोटा चुकंदर कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. यह पैक टैन कम करने के साथ स्किन को ठंडक देता है और सॉफ्ट बनाता है.

Advertisement

4. चुकंदर और हल्दी का फेस पैक
चुकंदर के रस में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. हल्दी स्किन को शांत करती है और दाग-धब्बे कम करने में मदद करती है, वहीं चुकंदर स्किन टोन को बेहतर करता है.

5. चुकंदर और एलोवेरा का फेस पैक
एक छोटे चुकंदर का रस निकालें और उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है, जबकि चुकंदर चेहरे पर क्लियर और ग्लोइंग लुक लाने में मदद करता है.

चुकंदर आमतौर पर स्किन के लिए सेफ होता है लेकिन फिर भी इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपको कोई पुरानी स्किन प्रॉब्लम है तो चुकंदर को चेहरे या बालों पर लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement