Homemade BB Cream: घर पर इस ट्रिक से बनाएं नेचुरल बीबी क्रीम! शीशे सा चमकेगा चेहरा, होगी पैसों की बचत

Homemade BB Cream: अगर आप उनमें से हैं जो हैवी मेकअप की बजाय नो मेकअप लुक पसंद करती हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको गर पर चंदन पाउडर और गुलाब जल से बीबी क्रीम बनाने के बारे में बताएंगे.

Advertisement
सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल BB क्रीम (Photo- ITG) सिर्फ 2 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल BB क्रीम (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

Homemade BB Cream: अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने वालों में से हैं और नो मेकअप लुक अपनाना पसंद करती हैं तो बीबी क्रीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह स्किन को हल्का कवरेज देने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाती है. आज हम आपको घर नेचुरल तरीकों से होममेड बीबी क्रीम बनाना बताएंगे जो आपकी स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और फ्रेश बनाए रखने में मदद करेगी.

Advertisement

हालांकि बाजार में कई बीबी क्रिम आसानी से मिल जाती हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर काफी महंगे होती हैं और उनमें केमिकल्स भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर भी नेचुरल चीजों से बीबी क्रीम बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बीबी क्रिम कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर
1 छोटा चम्मच गुलाब जल
1/2 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
1/2 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
चुटकी भर हल्दी
1 छोटा चम्मच स्किन टोन से मिलता हुआ कॉम्पैक्ट पाउडर
आधा छोटा चम्मच प्राइमर

गुलाब और चंदन से घर पर बीबी क्रीम कैसे बनाएं

  1. घर पर बीबी क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न रहे.
  2. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें एक चुटकी हल्दी डालें. हल्दी की मात्रा ज्यादा न रखें, नहीं तो चेहरे पर पीला रंग दिख सकता है.
  3. अब अपनी स्किन टोन के अनुसार थोड़ा-सा कॉम्पैक्ट पाउडर मिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर क्रीमी टेक्सचर बना लें. आखिर में इसमें थोड़ा प्राइमर या मॉइश्चराइजर डालकर फिर से अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. तैयार बीबी क्रीम को किसी छोटे और साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें और 5-6 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement