Drink Chaas Daily For 14 Days: गर्मी से राहत पाने के लिए भारतीय लोग छाछ सबसे ज्यादा पीते हैं और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. गर्मियों में खाने के साथ छाछ पिया जाता है ताकि शरीर को ठंडक मिले. दही में पानी चुटकी भर नमक और मसाले डालकर छाछ तैयार किया जाता है और यह बहुत ही हल्की, आरामदायक ड्रिंक है, जिसे पीने से भीषण गर्मी से आराम मिलता है. छाछ को लोग शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक समझकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना 14 दिनों तक पीते हैं तो इससे आपके शरीर में क्या बदलाव होते हैं.
फर्मेंटेड फूड अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू करते हैं. छाछ को लगातार पीने से शरीर में पानी की मात्रा और भूख में छोटे-छोटे बदलाव आमतौर पर इसके पहले संकेत होते हैं. नियमित तौर पर दो हफ्तों तक छाछ पीने से आपके शरीर में अहम बदलाव दिखने शुरू हो सकते हैं, आइए इन बदलावों के बारे में जानते हैं, जिन्हें जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
डाइजेशन प्रोसेस
दही को गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है और छाछ भी रोजाना पीने से सबसे पहले डाइजेशन प्रोसेस में ही सुधार होता है. छाछ में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं, जो हेल्दी गट बैक्टीरिया को बनाए रखने में काम आते हैं. साल 2025 में फूड्स जर्नल में पब्लिश एक बिग रिव्यू में पाया गया कि फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स का रोजाना सेवन बेहतर डाइजेशन प्रोसेस और पोषक तत्वों के अवशोषण से जुड़ा है.
ओवरईटिंग होगी कंट्रोल
खाने के बाद या बीच में छाछ पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, लेकिन भारीपन नहीं होता. क्योंकि छाछ हल्की और कम कैलोरी वाली होती है, इसलिए यह आपको आराम से बैलेंस रखती है. छाछ को पीने से बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो जाती है और ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाने पर भी कंट्रोल होता है. इसके अलावा पेट हल्का रहते हुए भी भरा हुआ लगता है. अगर आप इसे करीब 2 हफ्ते तक नियमित पीते हैं, तो आपकी खाने की आदतें धीरे-धीरे बेहतर होने लगती हैं.
शरीर में पानी की मात्रा में सुधार
अगर आप गर्मियों में रोज 14 दिन तक छाछ पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी जल्दी पूरी होने लगती है. छाछ सिर्फ पानी ही नहीं देती, बल्कि इसमें पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी तत्व (इलेक्ट्रोलाइट्स) भी होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.
हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार, ऐसे ड्रिंक जिनमें पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी हों, वे साधारण पानी से ज्यादा तेजी से शरीर की कमी पूरी करते हैं. इसका मतलब शरीर में पानी की कमी नहीं होती,कमजोरी और थकान कम महसूस होती है और गर्मी में शरीर ज्यादा फ्रेश और एक्टिव रहता है.
शरीर को मिलेगी ठंडक
छाछ को पुराने समय से ही शरीर को ठंडा रखने के लिए अच्छा माना जाता है. आयुर्वेद में भी कहा गया है कि यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने में मदद करती है. आज के हिसाब से देखें तो छाछ में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखते हैं. इसलिए इसे पीने से पेट को भी आराम मिलता है. अगर आप इसे करीब 2 हफ्ते तक रोज पीते हैं तो खाना खाने के बाद होने वाली जलन कम हो सकती है. पेट भारी या असहज लगना कम होता है और गर्मी की वजह से होने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है.
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
रोजाना दही, छाछ, लस्सी जैसे फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स खाने से पेट के अंदर अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं. ये बैक्टीरिया आपके डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं. 2025 में MDPI द्वारा पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, अगर आप सिर्फ 2 हफ्ते तक भी इन्हें नियमित खाएं, तो पेट साफ होने की आदत बेहतर हो सकती है. कब्ज या गैस जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं और गट (आंत) हेल्दी और बैलेंस में रहता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क