क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में बनेंगे दूल्हे राजा, मडुवे की रोटी से लेकर कंडाली साग तक, मेहमानों को परोसा जाएगा ये पहाड़ी मेन्यू

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के 'द सेवॉय' होटल में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने वाले हैं. इस शाही शादी में पहाड़ी खाने जैसे कंडाली साग और झंगोरा खीर की धूम रहेगी. शादी में धोनी और गंभीर जैसे दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement
लाल चावल खाने में टेस्टी लगते हैं. (PHOTO:ITG) लाल चावल खाने में टेस्टी लगते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के एक और प्लेयर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. बीते दिनों ही सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन ने शादी हुई. इसी हफ्ते टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने दुल्हा बने. अब इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

Advertisement

कुलदीप और वंशिका उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में 14 मार्च को एक शानदार शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी से पहले ही तैयारियां जोरों पर हैं. कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. क्रिकेटर की इस रॉयल वेडिंग को बेहद खास बनाने के लिए होटल से लेकर मेन्यू तक हर चीज का खास ख्याल रखा गया है.

मसूरी के इस होटल में दुल्हा बनेंगे कुलदीप

कुलदीप यादव और वंशिका मसूरी का ऐतिहासिक वेलकम होटल बाय आईटीसी होटल्स, सेवॉय होटल (Welcomhotel By ITC Hotels, The Savoy) में सात फेरे लेने वाले हैं. डेकोरेशन से लेकर मेहमानों के स्वागत की भव्य तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस शादी में भारतीय क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव जैसे प्लेयर्स शुमार हैं. 

Advertisement
मसूरी का ऐतिहासिक सेवॉय होटल

मेहमानों के लिए खास पहाड़ी मेन्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रैड वेडिंग में मेहमानों को पारंपरिक और अनोखा फूड मेन्यू परोसा जाने वाला है. क्योंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेहमानों को यहां के मशहूर पहाड़ी खाने का स्वाद चखने का मौका मिलेगा.

मेन्यू में उत्तराखंड की पारंपरिक डिशेज को खास जगह दी गई है. मडुवा रोटी,  लाल चावल, इसके अलावा मेन्यू में गहत दाल, फाणु, कंडाली साग, जो बिच्छू घास की पत्तियों से बनाया जाता है. इन सबके साथ पहाड़ी रायता और भांग की चटनी भी परोसी जाएगी. 

मीठे में मेहमानों को झंगोरा की खीर खास तौर पर सर्व की जाएगी, जो पहाड़ी मिलेट से बनती है और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है.

प्लेटिनम-गोल्ड और बार मेन्यू भी होंगे खास

रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल ने मेहमानों के लिए प्लैटिनम और गोल्ड नाम से दो स्पेशल मेन्यू भी तैयार किए हैं. इन मेन्यू में पहाड़ी खाने के साथ-साथ कानपुर की फेस डिशेज भी शामिल होंगी. शाकाहारी और नॉन वेज दोनों तरह की डिश मेन्यू में शामिल होने वाली है. बार मेन्यू में गेस्ट्स के लिए प्रीमियम शैंपेन, स्कॉच, वोडका के साथ-साथ इटैलियन और फ्रेंच वाइन रखी गई है.

1 प्लेट खाने की कीमत 

बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड वेडिंग में एक प्लेट खाने की कीमत करीब 4500 से 5000 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ स्पेशल मेन्यू की कीमत 20,000 रुपये तक पहुंच सकती है. कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी का वेन्यू ही नहीं बल्कि मेन्यू भी लग्जरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement