ईरानी चाय से बकलावा तक, दिल्ली के बेस्ट ईरानी रेस्टोरेंट्स, जहां मिलेगा असली पर्शियन खाना

दिल्ली की गलियों में ईरान की सदियों पुरानी तहजीब और जायकेदार दस्तरख्वान आज भी जिंदा है. लाजपत नगर के 'नूशे जून' से लेकर खान मार्केट के 'सोडा बॉटल ओपनर वाला' तक, जानिए दिल्ली के उन बेहतरीन रेस्टोरेंट्स के बारे में जहां आप असली पर्शियन टेस्ट और सुफियाना माहौल का लुफ्त उठा सकते हैं.

Advertisement
दिल्ली में हर तरह का खाना मिलता है.  (PHOTO:ITG) दिल्ली में हर तरह का खाना मिलता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

Iranian Restaurants in Delhi: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रणनीतिक दांव-पेच और मिसाइलों की खबरों के बीच अक्सर किसी देश की वह कोमल पहचान कहीं दब जाती है, जो सदियों पुरानी है. ईरान एक ऐसा देश है जिसकी पहचान सिर्फ संघर्ष नहीं, बल्कि उसकी हजारों साल पुरानी तहजीब, रूहानी म्यूजिक और जायकेदार दस्तरख्वान है. केसर की खुशबू, अनार की सुर्खी और सूखे मेवों से सजी ईरानी थाली दुनियाभर में मशहूर है और ईरानी खाने का जायका लोगों को बहुत पसंद आता है. 

Advertisement

दिल्ली की गलियों में भी इस ईरानी और अफगानी स्वाद का जादू सर चढ़कर बोलता है. अगर आप भी दिल्ली की भागदौड़ के बीच उस सुकून भरे ईरानी टेस्ट की तलाश में हैं, तो चलिए हम आपको रूबरू कराते हैं दिल्ली के उन ठिकानों से जहां आज भी असली 'पर्शियन फ्लेवर' लोगों का दिल जीत लेता है. 

ईरानी खाना (Persian Cuisine) भारतीय मसालों की तरह बहुत तीखा नहीं होता, बल्कि यह अपनी 'नफासत' और खुशबू के लिए जाना जाता है. दिल्ली में मौजूद कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट्स आज भी इसी परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं. आइए आपको इन ईरानी रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं. 

लाजपत नगर का नूशे जून (Nooshe Joon)

अगर आप असली ईरानी माहौल का मजा लेना चाहते हैं तो लाजपत नगर में स्थित 'नूशे जून' आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. यहां की दीवारों पर सजी पेंटिंग्स और हल्की लाइट आपको तेहरान के किसी कैफे की याद दिलाएगी. यहां के 'जोजे कबाब' (केसर में मैरीनेट किया हुआ चिकन) और 'मटन कोबिदेह' इतना नरम होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है. इसे अक्सर मक्खन वाले चावल और भुने हुए टमाटरों के साथ परोसा जाता है. 

Advertisement

रिंग रोड वाला मजार रेस्टोरेंट (Mazaar)

मिडिल ईस्टर्न और ईरानी फ्लेवर का फ्यूजन रिंग रोड स्थित मजार रेस्टोरेंट में खास अंदाज में परोसा जाता है. इनका पर्शियन कबाब, हुमस, केसर डेसर्ट तो लाजवाब है और शाकाहारियों के लिए भी यहां का 'काबुली पुलाव' और बैंगन से बनी डिश 'बोयानी बंजन' बेस्ट ऑप्शन है. इस जगह की सूफियाना वाइब्स और रॉयल एम्बियंस इसे कपल्स के लिए खास बनाती है.

कनॉट प्लेस का पर्सियन दरबार  (Persian Darbar)

कनॉट प्लेस का पर्सियन दरबार नाम सुनने में भले ही अफगानी लगता है, लेकिन यहां की कुकिंग का तरीका और मसालों का इस्तेमाल ईरानी कल्चर से बहुत प्रेरित है. यहां शाही अंदाज में ईरानी और मुगलई फ्लेवर का स्वाद मिलता है, 'ईरानी चाय' और 'बकलावा' खाने के बाद एक अलग ही सुकून दे जाते हैं. यहां पर आप जूसी कबाब, केसर राइस, मटन ग्रेवी ट्राई कर सकते हैं और यह जगह डेट नाइट या फैमिली सेलिब्रेशन के लिए रॉयल डाइनिंग एक्सपीरियंस देती है.

डिफेंस कॉलोनी के पास कैफे 49 (Cafe 49)

डिफेंस कॉलोनी से लगभग 3-4 किमी की दूरी पर शाहपुर जाट, सीरी फोर्ट में मौजूद कैफे 49 भी अपने ईरानी टेस्ट के लिए जाना जाता है. यंग क्राउड के बीच यह कैफे अपनी इरानी चाय और डेसर्ट्स के लिए पॉपुलर है. इंस्टाग्राम-फ्रेंडली और शांत माहौल के लिए फेमस इस कैफे में आप ईरानी बकलावा, फालूदा, इरानी चाय ट्राई कर सकते हैं जो यहां की बेस्ट चीजें हैं. 

Advertisement

खान मार्केट का सोडा बॉटल ओपनर वाला (SodaBottleOpenerWala)

दिल्ली के खान मार्केट में सोडा बॉटल ओपनर वाला एक पॉपुलर डाइनिंग स्पॉट है, जिसका विंटेज डेकोर पुराने बॉम्बे-ईरानी कैफे की याद दिलाता है. यह रेस्टोरेंट पारसी-ईरानी कैफे कल्चर को मॉडर्न ट्विस्ट का बेस्ट कॉम्बिनेशन है. यहां सबसे ज्यादा लोगों को बेरी पुलाव, साली बोटी, मावा केक और इरानी चाय पसंद आती है और वीकेंड ब्रंच और दोस्तों के साथ रिलैक्स मीट-अप के लिए यह बेस्ट स्पॉट है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement