खूबसूरत और चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली निखार बाहर से लगाने वाली क्रीम से नहीं बल्कि आपके खानपान से आता है. अगर आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार लाना चाहते हैं तो बेरीज आपके लिए सबसे बड़ा वरदान साबित हो सकती हैं.
ये बेरीज खाने से मिलेगा निखार
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और यहां तक कि हमारा देसी जामुन और करौंदा भी विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं. यह न केवल आपके खून को साफ करते हैं, बल्कि स्किन में कोलेजन का स्तर भी बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है.
स्किन के लिए है वरदान हैं ये स्ट्रॉबेरीज
स्ट्रॉबेरी: इसमें मैलिक एसिड होता है जो नेचुरल व्हाइटनिंग एजेंट का काम करता है. इसे खाने से चेहरे पर गुलाबीपन आता है.
ब्लूबेरी: इसे एंटी-एजिंग किंग कहा जाता है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे की झुर्रियों को खत्म करती है.
रसबेरी: यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है और त्वचा की नमी बनाए रखती है.
जामुन और शहतूत: ये खून को साफ करने के लिए बेस्ट हैं. साफ खून का मतलब है पिंपल्स से छुटकारा और नेचुरल ग्लो.
सेवन का तरीका: रोजाना सुबह नाश्ते में एक कटोरी ताजी बेरीज खाएं या इन्हें स्मूदी और दही में मिलाकर लें.
aajtak.in