Strawberry benefits in summer: चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, रोज खाएं एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर ये फल

बेरीज न केवल स्वाद में लाजवाब होती हैं बल्कि एंटीऑक्सिडेंट्स का पावरहाउस भी हैं. चेहरे पर नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार पाने के लिए बेरीज को डाइट में शामिल करना सबसे आसान तरीका है.

Advertisement
चेहरे पर ग्लो लाने का नेचुरल तरीका चेहरे पर ग्लो लाने का नेचुरल तरीका

aajtak.in

  • नई दिल्ल,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

खूबसूरत और चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि असली निखार बाहर से लगाने वाली क्रीम से नहीं बल्कि आपके खानपान से आता है. अगर आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार लाना चाहते हैं तो बेरीज आपके लिए सबसे बड़ा वरदान साबित हो सकती हैं.

ये बेरीज खाने से मिलेगा निखार

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और यहां तक कि हमारा देसी जामुन और करौंदा भी विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं. यह न केवल आपके खून को साफ करते हैं, बल्कि स्किन में कोलेजन का स्तर भी बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है.

Advertisement

स्किन के लिए है वरदान हैं ये स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरी: इसमें मैलिक एसिड होता है जो नेचुरल व्हाइटनिंग एजेंट का काम करता है. इसे खाने से चेहरे पर गुलाबीपन आता है.

ब्लूबेरी: इसे एंटी-एजिंग किंग कहा जाता है. यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे की झुर्रियों को खत्म करती है.

रसबेरी: यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है और त्वचा की नमी बनाए रखती है.

जामुन और शहतूत: ये खून को साफ करने के लिए बेस्ट हैं. साफ खून का मतलब है पिंपल्स से छुटकारा और नेचुरल ग्लो.

सेवन का तरीका: रोजाना सुबह नाश्ते में एक कटोरी ताजी बेरीज खाएं या इन्हें स्मूदी और दही में मिलाकर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement