Antiaging Egg Face Mask: झुर्रियों और फाइन लाइंस से भर गया है चेहरा! स्किन पर लगाएं एग फेस मास्क, लटकती स्किन होगी टाइट

Antiaging Egg Face Mask: अंडा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को टाइट करने में मदद कर सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से एग फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो स्किन को टाइट करने के साथ-साथ झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में भी मदद कर सकता है.

Advertisement
लटकती झूलती स्किन होगी टाइट! अंडे को इस तरह से करें इस्तेमाल (Photo- Adobe stock) लटकती झूलती स्किन होगी टाइट! अंडे को इस तरह से करें इस्तेमाल (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

Antiaging Egg Face Mask: उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसे चाहकर भी कोई रोक नहीं सकता.  बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की त्वचा में ढीलापन आने लगता है और स्किन पर एजिंग के निशान जैसे कि फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखाई देने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते स्किन की सही देखभाल शुरू कर दी जाए तो इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है.  

Advertisement

कई लोग स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय भी उतने ही फायदेमंद हो सकते हैं. ऐसा ही एक उपाय है अंडे से बना फेस मास्क. आज इस खबर में हम आपको एग मास्क बनाने का आसान तरीका बताएंगे और यह भी बताएंगे कि इसे चेहरे पर सही तरीके से कैसे लगाया जा सकता है.

एग फेस मास्क बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 

1 अंडे का सफेद भाग

1 छोटा चम्मच नींबू का रस (ऑयली स्किन के लिए)

1 छोटा चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)

एग फेस मास्क बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले अंडे को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा अलग कर लें और एक छोटे बाउल में डालें. अंडे की जर्दी को आप किसी और काम में इस्तेमाल कर सकते हैं या हटा सकते हैं.
  2. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो अंडे के सफेद हिस्से में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं. नींबू एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है.
  3. अगर आपकी स्किन ड्राई है या आपको ज्यादा मॉइस्चर चाहिए तो इसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिला लें. शहद स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
  4. अब इन सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.

एग फेस मास्क लगाने का सही तरीका

Advertisement
  • फेस मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें, ताकि मेकअप या गंदगी साफ हो जाए. इसके बाद चेहरे को तौलिए से हल्के से पोंछकर सुखा लें.
  • अब साफ उंगलियों या ब्रश की मदद से इस मिश्रण की पतली परत चेहरे पर लगाएं. ध्यान रखें कि इसे आंखों और मुंह के आसपास न लगाएं.
  • मास्क को 15–20 मिनट तक सूखने दें. सूखते समय आपको चेहरे पर हल्का कसाव महसूस होगा.
  • जब मास्क पूरी तरह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. चेहरा धोते समय ज्यादा रगड़ें नहीं.
  • इसके बाद तौलिए से चेहरा हल्के से सुखाएं और अपनी पसंद का मॉइस्चराइजर लगा लें.

इन बातों का रखें ध्यान
अच्छे रिजल्ट के लिए इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1–2 बार करें. 
पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि यह पता चल सके कि आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं है.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement