Best Paratha for Summer: भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. लेकिन गर्मियों के मौसम में भारी और ज्यादा तेल-मसाले वाले पराठे खाने का मन नहीं करता. इस मौसम में लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हल्का हो, आसानी से पच जाए और स्वाद में भी लाजवाब हो.
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पराठे के बारे में बताएंगे जो गर्मियों के मौसम में आपकी सेहत के लिए भी बेहतर रहेगा और खाने में भी काफी टेस्टी है. इन पराठों को आप बेहद आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं वे कौन-कौन से पराठे हैं जिन्हें गर्मियों के मौसम में भी आसानी से खाया जा सकता है.
पुदीना पराठा
गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है. पुदीना, हरा धनिया और हल्के मसालों से बना पराठा स्वाद के साथ-साथ ताजगी भी देता है. यह डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करता है और गर्मी के मौसम में पेट के लिए भी हल्का होता है.
लौकी पराठा
लौकी में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए यह गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. लौकी को कद्दूकस करके आटे में मिलाकर बनाया गया पराठा मुलायम, हल्का और पेट के लिए अच्छा होता है. इसे दही के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
दही पराठा
आटे में दही मिलाकर बनाया गया पराठा बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है. यह शरीर को ठंडक देने में मदद करता है और गर्मियों के लिए बेहतर ब्रेकफास्ट ऑप्शन माना जाता है. इसे कम तेल में बनाकर और भी हेल्दी बनाया जा सकता है.
गर्मियों में पराठे बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क