South Indian Lemon Rice Recipe: रोजाना के सादे चावल से हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं खट्टा-मसालेदार लेमन राइस

South Indian Lemon Rice Recipe: अगर आप घर पर कुछ हल्का, खट्टा-मसालेदार और जल्दी बनने वाला खाना ट्राई करना चाहते हैं तो साउथ इंडियन लेमन राइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिश खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत कम समय में आसानी से बन जाती है.

Advertisement
लंच में ट्राई करें टेस्टी साउथ इंडियन लेमन राइस, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- Adobe stock) लंच में ट्राई करें टेस्टी साउथ इंडियन लेमन राइस, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

South Indian Lemon Rice Recipe: भारतीय खाने में चावल का खास महत्व है. देश के अलग-अलग हिस्सों में चावल से कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं. खासकर साउथ इंडियन क्यूजीन में चावल से बनने वाली रेसिपी काफी पसंद की जाती हैं. ऐसी ही एक टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश है लेमन राइस जो हल्का, खट्टा-मसालेदार और खाने में बेहद ही टेस्टी होता है. अगर आप भी रोजाना एक जैसा चावल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो लेमन राइस आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको लेमन राईस बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. 

Advertisement

साउथ इंडियन लेमन राइस बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप पका हुआ चावल
1 नींबू का रस
5–6 काजू (कटे हुए)
3 छोटे चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 छोटा चम्मच चना दाल
1 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच हींग
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
5–6 करी पत्ते
नमक स्वादानुसार

साउथ इंडियन लेमन राइस बनता कैसे है?

  1. सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म करें.
  2. तेल गर्म होने पर इसमें राई डालें और उसे चटकने दें.
  3. अब इसमें उड़द दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, हींग, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी और करी पत्ते डालकर हल्का सा भून लें.
  4. जब दाल हल्की सुनहरी हो जाए तो इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. अब एक बाउल में पके हुए चावल, नींबू का रस और कटे हुए काजू डालकर हल्के से मिक्स करें.
  6. इसके बाद तैयार किया हुआ तड़का चावल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि चावल हल्के पीले रंग के हो जाएं.
  7. अब आपका टेस्टी लेमन राइस तैयार है. इसे आप गर्म या ठंडा, दोनों तरह से खा सकते हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement