नाश्ते में बनाएं राजस्थानी बेसन का पराठा, चीला जाएंगे भूल, मजे से खाएंगे घरवाले

गर्मियों में एक जैसा नाश्ता खाकर जल्दी बोरियत होने लगती है और चीला और पोहा रोजाना खाकर बहुत बोरिंग हो जाता है. ऐसे में हम आपको यहां राजस्थान में बनने वाले एक खास पराठे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बेसन से बनाया जाता है. जो खाने में भी अच्छा होता है और इसे खाने से प्रोटीन भी मिलता है.

Advertisement
बेसन का चीला नहीं पराठा भी बनाते है. (PHOTO:ITG/AI) बेसन का चीला नहीं पराठा भी बनाते है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

How to Make Rajasthani Besan Paratha: हर मौसम में भारतीय अक्सर ही ब्रेकफास्ट में पराठे खाते हैं और अलग-अलग तरीके के पराठे इंडियन रसोई में बनाए जाते हैं. सब्जी, दाल से लेकर चीनी-गुड़ से भी लोग पराठे बनाते हैं. सुबह का नाश्ता जितना हेल्दी होता है, पूरा दिन इंसान उतना एक्टिव महसूस करता है.

अगर आप भी प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना पसंद करते हैं, लेकिन आपको इंडियन फूड खाना पसंद है तो आज हम आपको एक खास पराठे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर प्रोटीन भी मिलेगा और आपका मन भी खुश होगा. 

Advertisement

राजस्थान में बेसन की काफी सारी डिशेज बनाई जाती हैं और उसी में से एक बेसन का पराठा है, जो आपके नाश्ते को एकदम खास बना सकती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप चीले को सच में भूल जाएंगे.

प्रोटीन से भरपूर बेसन का पराठा

यह बात तो सभी जानते हैं कि बेसन चने का आटा होता है और चने में भरपूर प्रोटीन होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले इसे और भी सेहतमंद बना देते हैं. खास बात यह है कि यह पराठा कम समय में तैयार हो जाता है और सेहत के लिए अच्छा होता है. 

पराठा बनाने के लिए ये समान करें तैयार

इस पराठे को बनाने के लिए 1 कप बेसन, 1 कप गेहूं का आटा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन (थोड़ी सी), नमक स्वाद अनुसार, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और तेल या घी समान तैयार कर लें. 

Advertisement

इस तरीके से बनाएं बेसन का पराठा

  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और गेहूं का आटा डालें.
  • इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अजवाइन और सारे मसाले मिलाएं.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम न हो.
  • अब आटे की लोइयां बनाएं और बेलकर पराठे का आकार दें. तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें.
  • दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर अच्छे से सेक लें, जब तक वह सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.

परोसने का तरीका

गरमा-गरम बेसन का पराठा दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें. इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे चाव से खाएंगे. अगर आप जल्दी बनने वाला, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement