Millet Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी और हेल्दी मिलेट चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Millet Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और जल्दी बनने वाला ब्रेकफास्ट ढूंढ रहे हैं तो मिलेट चीला आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको मिलेट चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे सुबह आसानी से जल्दबाजी में भी बना सकेंगे.

Advertisement
सुपरफूड मिलेट से तैयार करें ये हेल्दी चीला, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन (Photo- ITG) सुपरफूड मिलेट से तैयार करें ये हेल्दी चीला, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

Millet Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन अक्सर समझ में नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ सुबह की जल्दबाजी में आसानी से बन भी जाए. ऐसे में मिलेट चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

मिलेट में  फाइबर, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यह नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आइए जानते हैं मिलेट चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

Advertisement

मिलेट चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप मिलेट आटा या मिलेट मिक्स
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1/2  चम्मच जीरा 
थोड़ा सा हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
पानी जरूरत अनुसार 
थोड़ा सा तेल सेंकने के लिए
नमक स्वाद अनुसार 

मिलेट चीला कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में मिलेट का आटा लें.
  2.  इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, कटा हुआ प्याज, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल बना लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  4. इसके बाद गैस पर तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल या बटर लगा दें.
  5. अब घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैला दें.
  6.  गैस को मीडियम कर चीले को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें, जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए.
  7. अब आपका मिलेट चीला तैयार है जिसे आप दही, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.
  8. यह चीला फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement