Masoor Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी और टेस्टी हो तो पूरा दिन बन जाता है. लेकिन अक्सर सुबह की जल्दबाजी में समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से भी बन जाए. ऐसे में मसूर दाल का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
मसूर दाल को प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको मसूर दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे आप सुबह की जल्दबाजी में भी इसे आसानी से तैयार कर सकेंगे.
मसूर दाल चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप पीली मसूर दाल
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वाद अनुसार
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
तेल (सेकने के लिए)
पानी (जरूरत अनुसार)
मसूर दाल चीला बनाते कैसे है?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क